फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Educated women are the base of home and society

Agra News: शिक्षित नारी घर और समाज का आधार

Fri, 09 May 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Educated women are the base of home and society
हावर में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में जानकारी देती सीओ शाहिदा नसरीन व मंचासीन एएसपी राजेश
सहावर। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ऑपरेशन जागृति के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं एवं आम लोगों को साइबर हिंसा से बचाव सहित अन्य अहम जानकारियां देकर जागरूक किया गया। इस दौरान एएसपी राजेश भारती ने कहा कि शिक्षित नारी समाज का महत्वपूर्ण आधार है। उनका कहना था कि शिक्षित नारी अपने परिवार, समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। उन्होंने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। सीओ शाहिदा नसरीन ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबर एवं योजनाओं की जानकारी दी। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष आरडी यादव ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चरण सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा, यूनिसेफ जिला समन्वयक रुचि यादव, हरिओम सिंह, प्रदीप शर्मा सहित आशा, आंगनवाड़ी, व महिला पंचायत सहायक मौजूद रहीं। वहीं, सोरोंजी कोतवाली पुलिस एवं एंटी रोमियो की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed