फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   e o inspaction

गंदगी मिलने पर ईओ ने लगाई सफाई नायक को फटकार

Sat, 05 Dec 2020 05:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
e o inspaction
कुसमरा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने शनिवार को कस्बे की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सदर बाजार में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सफाई नायक को फटकार लगाई। निरीक्षण में एक स्थान पर पानी की लाइन लीकेज मिलने पर कर्मचारी बुलाकर ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह अधिशासी अधिकारी डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मैनपुरी रोड, रामनगर रोड, इटावा रोड, मोहल्ला कटरा और गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर बाजार में पानी की लाइन लीकेज होने के कारण जलभराव मिला। उन्होंने जेई को निर्देश दिए कि आज ही मिस्त्री को बुलाकर लीकेज ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

सदर बाजार में गंदगी मिलने पर उन्होंने सफाई नायक को फटकार लगाई। उन्होंने गोशाला पहुंचकर गोवंशो को दिए जा रहे चारा-पानी की व्यवस्था देखी और सफाई कर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। अगर किसी क्षेत्र में गंदगी मिलती है, तो उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed