फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-KYC should stop distribution of nutrition

Agra News: ई-केवाईसी से पोषण वितरण पर लगे रोक

Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
E-KYC should stop distribution of nutrition
कासगंज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार काे सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र पर फोटो प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी से पोषण वितरण व्यवस्था का विरोध किया। व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष राधारानी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने पोषण वितरण में फोटो प्रमाणीकरण व ई-केवाईसी व्यवस्था लागू की गई है। इससे कार्यकर्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या रहती है। इससे फोटो प्रमाणीकरण में परेशानी होती है। गर्भवती महिलाएं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और ऑपरेशन से प्रसव होने के कारण उनके परिजन केंद्र पर राशन लेने के लिए आते हैं। 90 प्रतिशत महिलाओं के आधार कार्ड शादी से पहले के बने हैं। इससे उनके चेहरे में बदलाव आने के कारण उनका फोटो प्रमाणित नहीं हो पाता। आंगनवाबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री ने बताया कि लाभार्थियों के परिवार में एक फोन नंबर होने के वजह से ओटीपी नहीं मिलने से सत्यापन नहीं हो पाता। उन्होंने फाेटो प्रमाणीकरण एवं ई-केवाईसी पर ज्ञापन सौंपकर रोक लगाए जाने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed