{"_id":"63e373e590a17985910533f0","slug":"dvvnl-174-transformers-blown-up-cost-will-be-recovered-from-the-officials-of-electricity-department-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं तेल की कमी, तो कहीं रखरखाव: फुंक गए 174 ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग के अधिकारियों से वसूली जाएगी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं तेल की कमी, तो कहीं रखरखाव: फुंक गए 174 ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग के अधिकारियों से वसूली जाएगी कीमत
Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
सार
आगरा सहित कई जिलों में लापरवाही से 174 ट्रांसफार्मर फुंक गए। कोई तेल की कमी तो कोई रखरखाव में लापरवाही से खराब हुआ।
विज्ञापन
विद्युत ट्रांसफार्मर ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) के निदेशक तकनीकी बृजमोहन शर्मा सहित अधिशासी एवं सहायक अभियंता को 174 ट्रांसफार्मर फुंकने पर यूपी पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने नोटिस जारी किया है। प्रबंध निदेशक को तीनों अधिकारियों से खराब हुए ट्रांसफार्मर की कीमत वसूलने और लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आगरा सहित 21 जिलों में डीवीवीएनएल के 174 ट्रांसफार्मर फुंक गए। कोई तेल की कमी तो कोई रखरखाव में लापरवाही से खराब हुआ। ट्रांसफार्मर खरीद से पहले अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और निदेशक तकनीकी स्तर से जांच करनी होती है। जांच के बाद ही ट्रांसफार्मर की खरीद होती है। तय समय से पहले ट्रांसफार्मर खराब होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
पिछले साल आगरा सहित कई जिलों में लापरवाही से 174 ट्रांसफार्मर फुंक गए। चेयरमैन ने जांच कराई तो अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। नोटिस जारी किए हैं। प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बताया कि निदेशक से जवाब मांगा है। अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी होती है। उन्हीं से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल
रुनकता में पकड़ी बिजली चोरी
दक्षिणांचल के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को रुनकता में विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान 13 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी की वीडियोग्राफी कराई गई। सभी उपभोक्ताओं के विरुद्ध कमला नगर विद्युत थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रवर्तन दल में अजय कुमारी, राम कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।