फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to snake entering Agra electric machine got burnt due to which  lights of about dozen villages went off

कोबरा का कहर: एक दर्जन गावों की बत्ती कर दी गुल, सांप की हरकत ने बिजली अधिकारियों के उड़ाए होश

Sun, 03 Sep 2023 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 10:35 PM IST
सार

आगरा में कोबरा की वजह से करीब एक दर्जन गावों की बत्ती गुल हो गई। सांप की हरकत ने बिजली अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। करीब 18-20 घंटे लोगों को बिना बिजली के बिताना पड़ा। 

विज्ञापन
Due to snake entering Agra electric machine got burnt due to which  lights of about dozen villages went off
सांप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोबरा सांप ने कई गांवों में घरों की बत्ती गुल कर दी। बिजली विभाग के अधिकारी भी फॉल्ट का कारण ढूंढने में घंटों परेशान रहे। हकीकत पता चली तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद इंजीनियरों को बुलाकर फॉल्ट ठीक कराई गई। इस दौरान करीब 18-20 घंटे लोग अंधेरे में डूबे रहे।

विज्ञापन


मामला मलपुरा स्थित सहारा विद्युत उपकेंद्र का है। शनिवार रात यहां एक कोबरा सांप पहुंच गया। सांप रेंगते हुए एक मशीन में घुस गया। इससे इनकमिंग की मुख्य मशीन में तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी। इसके साथ ही करीब एक दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन से धुआं निकलता देख कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच गर्मी से परेशान लोगों के फोन आने शुरू हो गए। रात में फॉल्ट ढूंढा गया लेकिन पता नहीं चल सका। नतीजा यह हुआ कि रात भर लोगों को अंधेरे में पहना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः- UP News: तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रहा..फिर हुआ ऐसा अंजाम, सुनकर कांप जाएगी रूह; प्रेमिका हुई फरार

फॉल्ट होने से बरारा, सहारा, मिर्जापुर, नगला बासुआ समेत कई अन्य गांवों की बिजली गुल रही। इसके बाद रविवार के दिन में इंजीनियर बुलाए गए। उन्होंने दिनभर मेहनत करके मशीन को सही किया। इसके बाद शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed