{"_id":"653aa88c722388cecf0df947","slug":"due-to-lack-of-conductors-8-to-10-buses-remain-standing-at-the-bus-stand-every-day-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6567-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिचालकों की कमी से बस स्टैंड पर खड़ी रह जाती हैं प्रतिदिन 8 से 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिचालकों की कमी से बस स्टैंड पर खड़ी रह जाती हैं प्रतिदिन 8 से 10 बसें
Thu, 26 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। डिपो पर जरूरत से 26 परिचालक कम हैं। जिसके कारण बसों के संचालन में दिक्कतें होती हैं। डिपो की प्रतिदिन लगभग 8 से 10 बसें परिचालकों के अभाव में बस स्टैंड पर ही खड़ी रह जाती हैं।
डिपो पर 86 बसें हैं। जिनके संचालन के लिए मानक के अनुसार 186 परिचालकों की आवश्यकता है। जिसके सापेक्ष 160 परिचालक ही डिपो पर तैनात है। डिपो पर 26 परिचालकों की कमी चल रही है। ऐसे में किसी परिचालक के बीमार होने या अन्य कारण से अवकाश लेने से यह कमी और बढ़ जाती हैं। परिचालकों की कमी से प्रतिदिन 8 से 10 बसें स्टैंड पर ही खड़ी रह जाती हैं, उनका संचालन नहीं हो पाता। इससे राजस्व का नुकसान होता है, वहीं यात्रियों को भी बसों की कमी से दिक्कतें होती हैं। यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना होता है। आगामी दिनों में दीपावली का पर्व है। यदि यही हाल रहा तो यात्रियों को परेशानियां हो सकती हैँ।
आकड़ों की नजर में:
- 86 बसें हैं डिपो के बेड़े में
- 186 परिचालकों की जरूरत है
- 160 परिचालक हैं मौजूद
- 26 परिचालकों की है कमी
वर्जन:
परिचालकों की कमी का ब्योरा मुख्यालय भेजा गया है। वहीं नए परिचालकों की मांग की गई है। अभी अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर बसों का संचालन किया जा रहा है। - विजय कुमार गंगवार, एआरएम।