फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   due to corona virus 300 patient reach at dist hospital

कोरोना वायरल का डर: हल्के सर्दी जुकाम में भी पहुंच रहे मरीज

Wed, 04 Mar 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
due to corona virus 300 patient reach at dist hospital
04एमएनपी-07-जिला अस्पताल में मास्क पहनकर उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर जिले के लोग भी दहशत में हैं। जिला अस्पताल में भी अचानक सर्दी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट के बीच डॉक्टरों व कर्मचारियों को विशेष मास्क उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस के छह मरीज मिले हैं। इससे जिले के लोग भी दहशत में आ गए हैं। दहशत इसलिए भी है क्यों कि हर रोज बड़ी संख्या में लोग मैनपुरी से आगरा जाते हैं। दहशत के चलते खांसी, जुकाम के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचने लगे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम से पीड़ित 300 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 11 को भर्ती भी कराया गया। तीन बच्चों को निमोनिया की दिक्कत होने के कारण मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया। जिला अस्पताल के कर्मचारियों, डॉक्टरों व स्टाफ को सुरक्षा की दृष्टि से सीएमएस के निर्देश पर विशेष मास्क वितरित दिए हैं।
विज्ञापन

बचाव टीम के सदस्य डॉ. अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल में संरक्षित वार्ड का निरीक्षण किया। यहां तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वहीं चीन व अन्य स्थानों से आने वाले कोरोना वायरस संभावित लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना निवासी गीता देवी की पुत्री शहर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। कोरोना के मरीज मिलने की खबर टीवी पर आने के बाद उन्होंने अपनी बच्ची को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। इसी मोहल्ले के शिशिर मिश्रा ने अपनी पुत्री शैली को शहर के एक निजी प्ले ग्रुप में प्रवेश दिलाया है, लेकिन दो दिनों से कोरोना वायरस की दहशत के बाद उन्होंने बच्ची को स्कूल भेजना बंद कर दिया।
जिले के लोग घबराएं नहीं। चीन से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिला अस्पताल में सुरक्षित वार्ड में व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed