फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk youth created ruckus in wedding ceremony

Agra News: शादी समारोह में नशे में युवकों ने किया हंगामा

Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth created ruckus in wedding ceremony
सांकेतिक
बेवर। गांव दिवरनियां में शुक्रवार की रात घराती और बराती पक्ष के लोगों के बीच नशे के चलते विवाद हो गया। देर रात नशे में लोग झगड़ते रहे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह समझौते के बाद पुलिस की मौजूदगी में फेरे आदि की रस्म हुई। इसे बाद दुल्हन पति के साथ ससुराल चली गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव दिवरनियां में शुक्रवार को बरात आई थी। बरात में दूल्हा निवासी गणेशपुर बिछवां की ओर से डीजे नहीं लाया गया था। इसकी वजह परिवार में गमी का होना बताया गया था। सादगी के साथ बरात दरवाजे पर पहुंची, इस बीच घराती और बराती पक्ष के नशा किए लोगों में डांस को लेकर झगड़ा होने लगा। उनके बीच रात में कई बार झड़प हुई, गांव के लोग भी एकत्र हो गए। शनिवार को तड़के करीब 3 बजे तक नशा किए लोग भिड़ते रहे। तब सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के कर्मी मौके पर पहुंचे और हुड़दंग कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच सुलह हुई, शराबियों का नशा भी हवालात में रहने की वजह से उतर चुका था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया और पुलिस की मौजूदगी में फेरे आदि की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरात में दोनों पक्ष कुछ लोग शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। दोनों पक्ष की रजामंदी से पुलिस की निगरानी में विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed