{"_id":"6ac123c0260b1091a601bccf","slug":"drunk-men-beat-up-young-man-and-bit-off-his-ear-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों की हैवानियत: सरेराह बेदर्दी से पीटा, दांत से काटकर अलग कर दिया कान; घायल युवक का जारी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों की हैवानियत: सरेराह बेदर्दी से पीटा, दांत से काटकर अलग कर दिया कान; घायल युवक का जारी इलाज
Sat, 03 Oct 2026 09:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:44 PM IST
सार
आरोपियों ने नशेबाजी के दौरान अपनी रंगबाजी दिखाने के लिए युवक को बेवजह रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। गुंडागर्दी का विरोध किया तो आरोपी शीलू ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने दांतों से पीड़ित का कान काटकर अलग कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र के गांव पतारा में शराब के नशे में धुत तीन अराजकों ने राह गुजरते युवक के साथ रंगबाजी दिखाने के चक्कर में बेदर्दी से पीटा। विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने युवक का कान अपने दांतों से काटकर शरीर से अलग कर दिया। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में परिजन पीड़ित को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
वारदात एक अक्तूबर की है। गांव पतारा निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के ही शीलू, अशोक और उसका भाई मनोज रास्ते में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वह वहां से गुजर रहा था। आरोपियों ने नशेबाजी के दौरान अपनी रंगबाजी दिखाने के लिए बेवजह रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
गुंडागर्दी का विरोध किया तो आरोपी शीलू ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने दांतों से पीड़ित का कान काटकर अलग कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े गांव वालों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि मामला शराब के नशे में हुई मारपीट और हमला करने का है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों शीलू, अशोक और मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हैं।