फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk man forcibly entered private school bus threatened the students in etah

Etah: निजी स्कूल की बस में जबरन चढ़ा शराबी युवक, चालक से की गालीगलौज, छात्र-छात्राओं को दी धमकी

Sat, 27 Aug 2022 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 06:45 PM IST
सार

स्कूल के बस चालक ने आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। 

विज्ञापन
Drunk man forcibly entered private school bus threatened the students in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर में अकराबाद से एक युवक एक स्कूल की बस में चढ़ गया। परिचालक और चालक ने विरोध किया तो युवक ने गालीगलौज की। बस में सवार छात्र-छात्राओं ने टोका तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने चालक का मोबाइल भी छीन लिया। बस चालक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
थाना जलेसर में जेएसबी स्कूल के बस चालक मूलचंद्र ने आरोपी लाखन ठाकुर के खिलाफ दर्ज कराई है। बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं को बस में लेकर जा रहा था। बस जलेसर से अवागढ़ तक जाती है। गांव अकराबाद में छात्र-छात्राएं बस से उतरने लगे, तभी लाखन सिंह बस में चढ़ आया। 

विज्ञापन

आरोपी ने की गालीगलौज

मना किया तो उसने गालीगलौज की। बस में सवार छात्र छात्राओं से भी अभद्रता की। उनसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। चालक ने बताया कि उसने पुलिस को सूचना देने के लिए जैसे ही मोबाइल निकाला तो आरोपी ने छीन लिया गया। गांव पुन्हैरा के पास आरोपी बस से उतर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर थानाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि स्कूली बस में चढ़ा युवक शराबी है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह शराब के नशे में बस में चढ़ गया था। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। वह मिला नहीं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उच्चाधिकारियों को दी जानकारी

स्कूल के प्रबंधक धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया है। विद्यायल कक्षा एक से इंटर तक संचालित है। शुक्रवार को घटना होने के बाद छात्र-छात्राओं ने घर पर जानकारी दी। शनिवार को बड़ी संख्या में उनके परिजन विद्यालय आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed