फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk husband shot and killed his wife in Mainpuri

मैनपुरी: शराबी पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 13 Feb 2022 07:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Feb 2022 07:43 PM IST
सार

घटना करहल क्षेत्र के गांव ककर्रा की है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। शनिवार रात शराब के नशे में ही उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Drunk husband shot and killed his wife in Mainpuri
मृतका रीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में शनिवार की देर शाम 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है। वारदात के बाद वह फरार है। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


करहल क्षेत्र के गांव ककर्रा की रहने वाली रीता देवी शनिवार की शाम घर पर थी। तभी पति होती लाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद होती लाल ने तमंचा से सीने पर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग एकत्र हुए तब तक आरोपी पति वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया। वहीं, आरोपी की तलाश में गांव कुछ स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ में नहीं आ सका। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पति शराब पीने का आदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा  

शराब के नशे में ही उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के भाई धर्मवीर सिंह निवासी नगला बांक ने बहनोई होती लाल के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी पति द्वारा गोली मारकर पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed