फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug department raids Agra's biggest drug market

UP: आगरा के सबसे बड़े दवा बाजार में औषधि विभाग का छापा, मचा हड़कंप... सैंपल लिए गए

Fri, 27 Dec 2024 12:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:38 PM IST
सार

एबाट दवा कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि फव्वारा बाजार में कई दुकानों पर नकली वर्टिन टैबलेट बेची जा रही है। शुक्रवार को भी कई मेडिकल स्टोरों की जांच हुई थी।

विज्ञापन
Drug department raids Agra's biggest drug market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

चक्कर आने, कान में आवाज की समस्या में इस्तेमाल की जाने वाली दवा वर्टिन के नकली टैबलेट बिक रहे हैं। इस शिकायत पर बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा बाजार में छापा मारा। खरीद-बिक्री के बिल मांगे गए हैं।

विज्ञापन


एबाट दवा कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि फव्वारा बाजार में कई दुकानों पर नकली वर्टिन टैबलेट बेची जा रही है। शुक्रवार को भी कई मेडिकल स्टोरों की जांच हुई थी। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को फव्वारा स्थित बंसल मेडिकल स्टोर सहित तीन थोक दवा दुकानों पर जांच की गई।
विज्ञापन


डायमंड मार्केट रामबाग स्थित जय बजरंग मेडिकल स्टोर, गुप्ता मेडिकल स्टोर, रामबाग चौराहा, दयालबाग स्थित बीएस मेडिकल स्टोर और गांधी मेडिकल स्टोर महेंद्र मार्केट दिल्ली गेट पर बीते सप्ताह छापा मारा गया था। दवाओं के नमूने लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा का कहना है कि जगनेर में सैंपल और नकली दवाएं मिलने के बाद भी औषधि विभाग ने छापेमारी नहीं की। वर्टिन टैबलेट के नाम पर वसूली का खेल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed