फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug Department And Police Raid At Transport Godown Caught 80 Lakh Rupees Illegal Medicine

मथुरा में ड्रग विभाग और पुलिस का छापा: 80 लाख रुपये की अवैध दवाएं पकड़ीं, दो लोग लिए हिरासत में

Wed, 10 Mar 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drug Department And Police Raid At Transport Godown Caught 80 Lakh Rupees Illegal Medicine
मथुरा में पकड़ी गईं दवाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कुंड स्थित अजय फ्राइट कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आगरा से आई ड्रग विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है। दवाओं की कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। दवाओं के बिल सहारनपुर, गोरखपुर और बनारस के लिए कटे थे, जबकि माल यहां से बरामद किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दवाइयों के गलत डायवर्जन की जानकारी मिल रही थी। आगरा की ड्रग विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड स्थित कपिल, अजय सहित तीन ट्रांसपोर्टरों के गोदामों पर कार्रवाई की। सीओ सिटी ने बताया कि इस दौरान कोडीन सिरप की 4500 किलो लीटर पदार्थ नारकोटिक्स का बरामद हुआ है। जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि दवाओं के बिल सहारनपुर से बनारस और सहारनपुर से गोरखपुर के लिए लिए कटे थे, जबकि उनकी पैकिंग मथुरा के टांसपोर्टर के यहां हो रही थी। आगरा सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर मथुरा के ड्रग विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


ताजमहल: तीन दिन मुफ्त में करिए दीदार, मुगल शहंशाह शाहजहां-मुमताज की असली कब्र देखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में चल रहा है अवैध दवाओं का कारोबार
मथुरा। जनपद में अवैध दवाओं का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। मंगलवार को गोविंद नगर क्षेत्र में अवैध दवा मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 8 फरवरी को चौमुहां के पास आझई में भी फूड फैक्टरी की आड़ में दवाओं का अवैध कारोबार पकड़ा गया था। यहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ और मुरादाबाद की ड्रग विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मीनू शर्मा के नाम से चल रही अवैध दवा बनाने की फैक्टरी को पकड़कर 6 लोगों को हिरासत में भी लिया। वर्षों से चल रही इस फैक्टरी के बारे में मथुरा ड्रग विभाग को जानकारी तक नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed