फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drains overflow on Shamsabad Road; filthy water floods the street.

Agra News: शमसाबाद रोड पर उफनाए नाले, सड़क पर भरा गंदा पानी

Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Drains overflow on Shamsabad Road; filthy water floods the street.
शमशाबाद रोड पर हुए जलभराव को पम्प लगाकर दूर कराते निगम कर्मी।
आगरा। बृहस्पतिवार देर रात रात हुई बारिश से शमसाबाद रोड क्षेत्र के नाले उफना गए, जिससे जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। गंदा पानी सड़क पर भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह लोगों ने सड़क पर भरे पानी और नालों के ओवरफ्लो होने की शिकायत नगर निगम से की। जलभराव के कारण एक लेन बंद कर दी गई। सूचना पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने शमसाबाद रोड का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डबल पेट्रोल पंप, शहीद नगर पुलिस चौकी सहित अन्य जलभराव वाले स्थानों पर सीवर जेट मशीन लगाकर पानी निकलवाया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय एसएफआई को नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नालों की नियमित सफाई की जाए ताकि दोबारा जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed