{"_id":"649dc22a2a3a8b5ee50e26c8","slug":"drains-choked-and-roads-turned-into-canals-in-first-monsoon-rains-in-smart-city-agra-2023-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather News: ये स्मार्ट सिटी है भैया...मानसून की पहली बारिश में नाले चोक, धंसी सड़कें, चौराहे बने तलैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather News: ये स्मार्ट सिटी है भैया...मानसून की पहली बारिश में नाले चोक, धंसी सड़कें, चौराहे बने तलैया
Thu, 29 Jun 2023 11:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:15 PM IST
सार
Agra Weather News: ये स्मार्ट सिटी है भैया...मानसून की पहली बारिश में ही यहां नाले चोक हो गए और सड़कें धंस गईं। चौराहे तलैया की तरह नजर आए।
विज्ञापन
Agra Weather News: ये स्मार्ट सिटी है भैया...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा प्रदेश के स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल है। यहां एक घंटे की बारिश में सड़कें नहरों और तलैया में जरूर बदल गईं। बृहस्पतिवार को दोपहर में रुक-रुक कर हुई बारिश में शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड से लेकर नेशनल हाइवे और कालोनियों की सड़कों में पानी जमा हो गया। नालों के बैक मारने के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे जगह जगह सड़कें धंस गईं। जलभराव के कारण दोपहिया तथा चार पहिया वाहन फंस गए।
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम के इंतजामों की पोल खोल दी। शहर के मुख्य मार्गों से गलियों तक में पानी भर गया। बारिश के समय सड़कों पर यातायात थम गया, क्योंकि एक से दो फुट तक हुए जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया। कई मोहल्लों और बस्तियों में लोग जलभराव के कारण घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन
इन जगहों पर हुआ जलभराव
आवास विकास कॉलोनी और शहीद नगर में सड़कों पर एक-एक फुट पानी भर गया तो शंकरगढ़ की पुलिया, धनौली, अवधपुरी, कैलाशपुरी, मारुति स्टेट, राजपुर चुंगी, सराय ख्वाजा, ग्वालियर रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, देवरी रोड, टेढ़ी बगिया, बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, मदिया कटरा, लोहामंडी आदि क्षेत्र में जलभराव की समस्या रही।यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
नेशनल हाइवे के सुल्तानगंज पुलिया, भगवान टॉकीज तथा खंदारी फ्लाईओवर के नीचे और सर्विस रोड पर भी जलभराव के कारण वाहनों को गुजरने में मुश्किल हुई। मानसून से पहले नगर निगम ने सभी नालों की सफाई कराने का दावा किया था, पर पहली बारिश में ही इंतजामों की पोल खुल गई।
सड़कों पर चले संभलकर, गड्ढे कर रहे इंतजार
बारिश के बाद सड़कों पर संभलकर चलने की जरूरत है क्योंकि गड्ढों की भरमार हो गई है। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार, देहली गेट से हरिपर्वत मार्ग, बोदला-जगदीशपुरा मार्ग, अवधपुरी मार्ग, पश्चिमपुरी 80 फुटा रोड, बिचपुरी मार्ग आदि पर गड्ढे हो जाने से चलना मुश्किल हो गया है। रात में गड्ढों के कारण दुर्घटना होने की आशंका है।यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी नरसंहार: दूल्हा-दुल्हन सहित पांच कत्ल करने से पहले शिववीर ने क्या किया था ? वीडियो हो रहा वायरल
नगर आयुक्त ने किया जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बारिश के बाद शाम को जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। जलभराव की समस्या को तत्काल समाप्त करने का निर्देश दिया। इसके लिए पंप लगाए गए। सराय ख्वाजा, रसूलपुर में पंप लगाने पर तीन घंटे में जलभराव दूर हो गया।यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच
नगर आयुक्त ने कैलाशपुरी मार्ग. भावना प्लाजा, अब्बू लाला की दरगाह. लंगड़े की चौकी, काजीपाड़ा नाला, महावीर नाला, फतेहाबाद रोड और बिजलीघर चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जलभराव होने पर पंप लगाकर और कर्मचारियों को तैनात कर तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया है।