Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drain cleaning begins in Udaipur Kala

Agra News: उदयपुर कला में शुरू हुई नालियों की सफाई

Mon, 23 Nov 2026 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaning begins in Udaipur Kala
बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: उदयपुर कला की बदहाली की 17 नवंबर के अंक में प्रका​शित खबर
बाह। जैतपुर ब्लॉक के उदयपुर कला गांव में 18 साल से बदहाल पड़ी गलियों और नालियों की सुध आखिरकार प्रशासन ने ले ली है। 17 नवंबर के अंक में बदहाल पड़ी हैं गलियां, 18 साल से शिकायतें बेअसर शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन


जैतपुर के एडीओ पंचायत आमीन अहमद सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ गांव पहुंचे और सिल्ट व गंदगी से अटी नालियों की सफाई कराई। एडीओ पंचायत ने बताया कि कच्ची गलियों और नालियों के पक्के निर्माण के लिए इन्हें ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी अजय भदौरिया ने बताया कि वर्ष 2008 से जाटव और धानुक बस्ती की गलियों को पक्का कराने के लिए ब्लॉक, तहसील और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें की जा रही थीं। गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ था। सफाई होने से ग्रामीणों को राहत मिली है, अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: उदयपुर कला की बदहाली की 17 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर

बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: उदयपुर कला की बदहाली की 17 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed