फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drain choked, Gopalkunj houses filled with dirty water for 3 days

Agra News: नाला चोक, 3 दिनों से गोपालकुंज के घरों में भरा गंदा पानी

Thu, 09 Jul 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Drain choked, Gopalkunj houses filled with dirty water for 3 days
गोपालकुंज में नाला चोक होने से भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा। वार्ड-28 में बना 20 फीट गहरा नाला पूरी तरह से चोक होने के कारण गोपालकुंज और कुंजी कॉलोनी समेत क्षेत्रों में पानी वापस लौटकर घरों में घुस गया। तीन दिनों से गोपालकुंज के घरों और गलियों में नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर ने नगर आयुक्त को नाला सफाई की फर्जी रिपोर्ट दे रखी थी, जबकि इस साल इस नाले की सफाई हुई ही नहीं।
विज्ञापन

तीन दिनों से घरों में घुसे नाले के गंदे पानी की शिकायत लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद प्रेमदास से शिकायत की, जिस पर उन्होंने नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को मौके पर बुला लिया। निरीक्षण में लोगों ने नगर आयुक्त से पीड़ा बयां की। उन्होंने बताया कि घरों में घुसे नाले के पानी से दैनिक कामकाज प्रभावित है। बदबू, गंदगी के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने क्षेत्रवासियों से कहा कि समस्या गंभीर है और जल्द जलनिकासी एवं नाला साफ कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दौरान सचिन कुमार, मोहन राजपूत, पंकज गर्ग, मिथलेश, रामकुमार, घनश्याम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed