{"_id":"5eb9555a84e50a5e5633e5e3","slug":"dr-rc-pandey-take-charge-agra-new-cmo-during-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः बढ़ते संक्रमण के बीच सीएमओ ने किया पदभार ग्रहण, कहा, नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः बढ़ते संक्रमण के बीच सीएमओ ने किया पदभार ग्रहण, कहा, नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाएंगे
Tue, 12 May 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 May 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरसी पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे का कहना है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नमूनों की जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। हर घर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके लिए टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर कोरोना वायरस के लक्षण का पता लगाए, किसी में वायरस की आशंका होने पर इनके नमूने लेकर जांच कराने के लिए लैब भेजे जाएंगे। ऐसा होने से संक्रमित मरीज की पहचान जल्द होगी और इससे वायरस का संक्रमण दूसरों में फैलने का खतरा भी कम होगा।
सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय जालमा संस्थान में रीयल टाइम पीसीआर मशीन का पूरा सेटअप लगने के बाद यहां लगभग 500 नमूनों की जांच की क्षमता हो जाएगी। अभी 100 के करीब जांच हो रही है।
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बढ़ाएंगे। जालमा संस्थान का निरीक्षण कर निदेशक से भी बातचीत हो गई है। कोरोना वायरस के इलाज, नमूने और ट्रैकिंग टीम के प्रभारियों के साथ बैठक भी की है। इसमें उन्होंने कोरोना वायरस के नमूने, जांच और मरीजों की जानकारी भी की है।