{"_id":"601ed4f28ebc3e4a1301dc34","slug":"dr-deepak-trivedi-in-kasganj-kasganj-news-agr4795668128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगन और मेहनत से पारदर्शिता के साथ करें जिले का विकास- डा. दीपक त्रिवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगन और मेहनत से पारदर्शिता के साथ करें जिले का विकास- डा. दीपक त्रिवेदी
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेते राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. दीपक त्रिवेदी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. दीपक त्रिवेदी ने शनिवार को जिले में भ्रमण एवं निरीक्षण किया। यहां के विकास कार्यों को देखा। प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगन और मेहनत से पारदर्शिता के साथ जिले के विकास कार्यों को किया जाए। उन्होंने शहीद पार्क का शिलान्यास, वीवीपैट गोदाम, उपनिबंधक कार्यालय, सड़क का उद्घाटन किया।
डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि इस जिले को कई प्रशासनिक गतिविधियों में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसके लिए प्रशासनिक टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि यह जज्बा कायम रहे तो जिले का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करते हैं। वे 18-20 घंटे तक काम करते हैं। हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें। योजनाओं का संचालन तभी हो सकता है जब राजस्व वसूली ढंग से हो।
उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने, पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र, कृषक बीमा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं विरासत अभियान के लाभार्थियों को खतौनी का विवरण पत्र दिया। कलक्ट्रेट कर्मियों के कार्यों का प्रशस्ति पत्र कलक्ट्रेट कर्मी धर्मेंद्र कुमार को प्रदान किया गया। समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अध्यक्ष डा. त्रिवेदी को स्मृति चिह्न भेंट किया। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार, एसडीएम अशोक कुमार, एआईजी स्टांप कौशलेंद्र शुक्ल, सब रजिस्टार राकेश चंद्र, तहसीलदार अजय कुमार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

कासगंज तहसील में भ्रमण के दौरान अधिकारियों व अन्य लोगों के साथ राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. दीपक त?- फोटो : KASGANJ

कासगंज सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात करते राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. दीपक त्रिवेदी- फोटो : KASGANJ

कासगंज में उपनिबंधक कार्यालय भवन का उद्घाटन करते राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. दीपक त्रिवेदी साथ म- फोटो : KASGANJ

कासगंज कलक्ट्रेट में भ्रमण करते राजस्व परिषद के अध्यक्ष डा. दीपक त्रिवेदी, डीएम, एसपी- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन