फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University undergraduate and postgraduate main examination form last date extended

आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा फार्म भरने की बढ़ाई गई आखिरी तारीख, जानें कब तक का मिला समय 

Sat, 02 Apr 2022 02:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 02:05 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University undergraduate and postgraduate main examination form last date extended
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। 03 अप्रैल तक स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी, बीएससी व बीकॉम वोकेशनल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के संस्थागत परीक्षार्थी फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी, एमएससी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के संस्थागत परीक्षार्थियों के साथ इन पाठ्यक्रमों के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट  www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या संबंधित कॉलेज के माध्यम से छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकते हैं। पहले 31 मार्च आखिरी तारीख थी। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के 25 कर्मचारियों की प्रोन्नति

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तृतीय श्रेणी के 25 कर्मचारियों की पदोन्नति कर दी गई है। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। पांच कर्मचारी अधीक्षक, 16 कर्मचारी प्रधान सहायक और चार कर्मचारी वरिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नत हुए हैं। सुनील कुमार वार्ष्णेय और रनवीर सिंह के खिलाफ एसआईटी की जांच चल रही है, इनके संबंध में विधिक सलाह ली गई है। दोनों का प्रधान सहायक पद पर प्रोन्नति होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कनिष्ठ सहायक साकेत प्रसाद के खिलाफ भी एसआईटी जांच चल रही है, इनके बारे में भी विधिक सलाह ली है, वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नति होनी है। कनिष्ठ सहायक सार्थक गौतम चार वर्ष से बिना सूचना के अनुपस्थित हैं, इसलिए उनकी प्रोन्नति पर विचार नहीं किया गया है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed