फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University residential campus Semester Examinations date not been clarified

Agra University: कैसे होंगी परीक्षाएं, जिस कमेटी के सुझाव पर होना था निर्णय, वो ही नहीं बनी

Fri, 23 Dec 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आवासीय परिसर के संस्थानों व संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाओं के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। कमेटी के सुझाव पर निर्णय लिया जाना था, जो कि बनाई नहीं गई।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University residential campus Semester Examinations date not been clarified
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक साथ कराए जाने के संबंध में अभी तक मुहर नहीं लग पाई है। 19 नवंबर 2022 की परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि केएमआई के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप श्रीधर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, उसके प्रस्ताव के अनुरूप परीक्षा पर निर्णय लिया जाएगा। अभी तक कमेटी नहीं बनाई गई है। 

विज्ञापन


 विश्वविद्यालय प्रशासन संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं फरवरी में कराने की योजना बना रहा है। आवासीय परिसर के संस्थानों की परीक्षा के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। पाठ्यक्रम पूरा होने वाला है। छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी भी परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने का इंतजार कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक परीक्षा फार्म नहीं भरवाएं हैं, ऐसे में परीक्षाओं में देरी होगी। आवासीय परिसर के संस्थानों के अधिकतर फैकल्टी चाहती है कि परीक्षाएं अलग-अलग ही कराई जाएं। जिससे उनका सत्र अधिक विलंब न हो। 

विज्ञापन

कोई सूचना या पत्र नहीं प्राप्त हुआ 

केएमआई के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कमेटी गठन के संबंध में उन्हें कोई सूचना या पत्र नहीं दिया गया है। परीक्षा समिति में उन्होंने आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों की परीक्षा एक साथ कराए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। बैठक में तय किया गया था कि उनकी अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, उसके प्रस्ताव ही परीक्षा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कमेटी गठित कर दी जाएगी 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि विश्वविद्यालय एक है, भी डिग्री एक ही दी जा रही है। ऐस में परीक्षा भी एक साथ हो, ऐसा प्रस्ताव परीक्षा समिति में रखा गया था। प्रो. प्रदीप श्रीधर ने तर्क दिया था कि आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों की बोर्ड ऑफ स्टडीज अलग-अलग है, इसलिए परीक्षाएं भी अलग होनी चाहिए। इस संबंध में निर्णय लिए जाने के संबंध में जल्द कमेटी गठित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed