{"_id":"60f654c18134d06c4833b408","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-main-exam-369-centers-to-supervisor-diputed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: मुख्य परीक्षा के लिए 369 परीक्षा केंद्र बने, हर केंद्र पर पर्यवेक्षक की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: मुख्य परीक्षा के लिए 369 परीक्षा केंद्र बने, हर केंद्र पर पर्यवेक्षक की होगी तैनाती
Tue, 20 Jul 2021 10:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:14 AM IST
सार
कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 369 केंद्रों पर होगी। इनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। हर केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक रहेगा। सोमवार को जुबली हॉल में नोडल प्रभारियों के साथ बैठक कर कुलपति यह दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा में स्नातक और परास्नातक विषय के द्वितीय और अंतिम वर्ष के 2.70 लाख विद्यार्थी शामिल होगा। परीक्षा के लिए 369 केंद्र बना दिए हैं। नकल रोकने के लिए सचल दल भी गठित किए जाएंगे। लेकिन इस बार हर केंद्र पर परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी। इसके लिए 369 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। नोडल सेंटर पर निगरानी के लिए हाईटेक नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है, जहां पर एक प्रभारी भी नियुक्त करेंगे, जो सभी गतिविधियों पर नजर रखेगा। बैठक में कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. हेमप्रकाश सिंह रहे।
विज्ञापन
बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र 26 तक भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड द्वितीय वर्ष 2021 के विद्यार्थी 26 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई को समान्त हो गई थी। विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ाने के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए एक घंटे तक धरना दिया। कुलपति को ज्ञापन देकर मांग न माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवा ने बताया कि 24 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होंगी, लेकिन सैकड़ों छात्र अभी परीक्षा फार्म नहीं भर सके हैं, उनके लिए वेबसाइट खोली जाए। इन मांगों के लिए कई बार ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सोमवार को कुलपति मुख्य परीक्षा से वंचित रहे छात्रों की परीक्षा फार्म फार्म भरने के लिए ज्ञापन दिया है। उन्होंने इसी सत्र में सभी की परीक्षा कराने का आश्वासन दिया है। कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, ललित त्यागी, अंकुश गौतम, आकाश चंद्रा, संदीप सिंह, लकी यादव, विकास कुमार निमेष, आदेश, पवन कुमार, नीरज प्रताप सिंह, लालू यादव रहे।
परीक्षा की तारीख घोषित: 24 जुलाई से शुरू होंगी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं