फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University issued Results of msc courses

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किए इन पाठ्यक्रमों के परिणाम

Sun, 19 May 2019 11:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University issued Results of msc courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने रविवार को तीन और पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए। इसमें एमएससी भौतिक विज्ञान प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष और एमएससी गणित अंतिम वर्ष का परिणाम शामिल है। अब तक स्नातक और परास्नातक के 21 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


एमएससी भौतिक विज्ञान प्रथम वर्ष के जारी परिणाम में 263 में से 88 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण और 41 अनुत्तीर्ण हैं। 134 विद्यार्थियों का परिणाम अपूर्ण है। एमएससी गणित अंतिम वर्ष में 648 में से 217 उत्तीर्ण और 85 अनुत्तीर्ण हैं। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों से अधिक 346 छात्र-छात्राओं का परिणाम अपूर्ण है। एमएससी भौतिक विज्ञान अंतिम वर्ष में 528 में से 178 उत्तीर्ण और 79 उत्तीर्ण हैं। इस पाठ्यक्रम में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों (271) के परिणाम अपूर्ण हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एमएससी के तीनों पाठ्यक्रमों में भी सभी कॉलेजों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। इसमें भी प्रयोगात्मक परीक्षा का अंक उपलब्ध कराने वाले कॉलेजों का ही परिणाम दिया गया है। एमएससी भौतिक विज्ञान प्रथम वर्ष में 36 में 10, अंतिम वर्ष में 56 में से 12 और एमएससी गणित अंतिम वर्ष में 58 में से 11 कॉलेजों के परिणाम जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed