फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University Exam Time Reduce Update News

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय : मुख्य परीक्षा में प्रश्नपत्र की अवधि दो घंटे की होगी, ऐसे तैयार होगा पेपर

Wed, 07 Apr 2021 12:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 12:44 PM IST
सार

  • 10 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे
  • उनमें से चार प्रश्न ही हल करने होंगे
  • सभी के अंक समान होंगे

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University Exam Time Reduce Update News
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमरावआंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा-2021 में प्रश्नपत्र हल करने की अवधि तीन के बजाय दो घंटे की होगी। शिक्षकों के सुझाव पर परीक्षा ओएमआर शीट आधारित नहीं कराई जाएगी। विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ही पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

 
परीक्षा समिति में लिए गए निर्णय के आधार पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने मुख्य परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिससे परीक्षार्थी मानसिक रूप से तैयार हो जाएं कि उन्हें परीक्षा किस तरह से देनी है। पूरे पाठ्यक्रम से परीक्षा में दस प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के ही उत्तर परीक्षार्थियों को देने होंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। 
विज्ञापन

भीमनगरी समारोह में कोरोना का साया: केवल 200 मेहमानों को मिलेगा प्रवेश, कोविड की जांच रिपोर्ट जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि प्रश्नपत्र इस तरह से तैयार किया जाना है कि परीक्षार्थी दो घंटे की अवधि में पूछे गए सभी प्रश्नों को हल कर सकें। हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, उर्दू एवं संस्कृत साहित्य के प्रश्नपत्र में आवश्यकता के अनुरूप व्याख्या पर आधारित प्रश्नों को शामिल किया जाना है। कोरोना संक्रमण की वजह से चालू शैक्षणिक सत्र में पठन-पाठन प्रभावित रहा है, इसलिए परीक्षार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक प्रश्नों का विकल्प दिया जा रहा है।

सात मई से हो सकती हैं परीक्षाएं
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सात मई से कराई जा सकती हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र और परीक्षा तिथि की रूपरेखा बना ली है। कुलपति की सहमति के बाद प्रस्ताव परीक्षा समिति के पास भेजा जाएगा। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सात मई से परीक्षाएं कराने की योजना है। इसमें चार लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय से 1044 कॉलेज संबद्ध हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रों पर एक मीटर की दूरी का पालन करने के लिए केंद्र बढ़ाए जाएंगे। 

इस बार 450 केंद्र बनाए जाने की तैयारी की है। इससे विद्यार्थियों की संख्या बांटकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बेहतर ढंग से कराया जा सके। अभी परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली है। कुलपति की सहमति भी ली जाएगी। प्रस्तावित तिथि और केंद्रों पर बदलाव भी संभव है। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव परीक्षा समिति के पास प्रस्ताव भेजेंगे, जहां समिति के सदस्य अंतिम मुहर लगाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed