{"_id":"606d44bfa680e5165309b60f","slug":"bhimangari-festival-in-agra-only-200-person-allowed-due-to-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीमनगरी समारोह में कोरोना का खौफ: केवल 200 मेहमानों को मिलेगा प्रवेश, कोविड की जांच रिपोर्ट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमनगरी समारोह में कोरोना का खौफ: केवल 200 मेहमानों को मिलेगा प्रवेश, कोविड की जांच रिपोर्ट जरूरी
Wed, 07 Apr 2021 11:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:05 AM IST
सार
- मंच पर केवल 20 लोग रहेंगे मौजूद
- कोरोना जांच रिपोर्ट के बाद मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
भीमनगरी का मंच (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा और 15 से 17 अप्रैल के बीच भीमनगरी आयोजन। इन दोनों में कोरोना प्रोटोकॉल की नई गाइड लाइन का पालन करते हुए भीमनगरी आयोजन में केवल 200 मेहमानों को प्रवेश दिया जाएगा, वहीं डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा में हर झांकी के साथ केवल 10 लोगों की अनुमति होगी और हर झांकी के बीच 50 मीटर का फासला रहेगा।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन आने के बाद भीमनगरी आयोजन समिति ने मंगलवार को तय किया कि रामलीला मैदान में सजाए जा रहे भीमनगरी मंच के कार्यक्रमों में केवल 200 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। गेट पर प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और मंच पर बैठने वाले मेहमानों की कोरोना जांच की जाएगी। आरटीपीसीआर रिपोर्ट के बाद ही तीनों दिन के कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
Up Panchayat Chunav 2021: सर! ‘पत्नी छह माह की गर्भवती है, ड्यूटी नहीं कर सकती’ कटवाने के लिए आए आवेदन
विज्ञापन
मंच के सामने उचित दूरी पर लगेंगी कुर्सियां
भीमनगरी मंच स्थल पर केवल 200 लोगों को प्रवेश मिलेगा। वह भी उन्हें जिनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट होगी। मंच पर सिर्फ 20 लोगों को अनुमति होगी। मंच के सामने उचित दूरी पर सीमित कुर्सियां लगाई जाएंगी। तीनों दिन के कार्यक्रमों से पहले कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य है। - डॉ. जीएस धर्मेश, राज्यमंत्री एवं अध्यक्ष भीमनगरी समिति

झांकियों में 50 मीटर का फासला
शोभायात्रा में हर झांकी के बीच 50 मीटर का फासला होगा। हर झांकी पर केवल 10 लोगों को मास्क, सैनिटाइजर के साथ अनुमति होगी। हर एक की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ जरूरी हुआ तो कोरोना जांच रिपोर्ट भी अनिवार्य की जाएगी। सुरक्षित माहौल में हम शोभायात्रा निकालेंगे। संक्रमण न फैले, इसकी पूरी एहतियात बरतेंगे। - भरत सिंह पिपल, अध्यक्ष, डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा कमेटी
धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में केवल 200 लोगों की अनुमति
आगरा। बिना अनुमति शहर में कोई भी सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक समारोह नहीं होगा। जिला प्रशासन से पहले अनुमति लेनी होगी। शामिल होने वाले लोगों की सूची बनेगी। पुलिस रिपोर्ट के बाद ही सामूहिक गतिविधियों की इजाजत मिलेगी। मंगलवार शाम जिला प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए हैं।
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि समारोहों में सीमित संख्या से अधिक लोगों को बुलाने पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में कार्रवाई होगी। भीम नगरी में भी इस बार 200 से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। ताजमहल व अन्य स्मारकों पर भी एक बार में 200 से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। विवाह समारोह अगर बंद हॉल में होगा तो 100 लोग और खुली जगह में अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकते हैं।

सतर्कता ही बचाएगी जान
मंडलायुक्त अमित गुप्ता से अमर उजाला से कोरोना कंट्रोल, भीड़ नियंत्रण व स्वास्थ्य सेवाओं पर बात की। उन्होंने लोगों से कहा कि सतर्कता ही अब जान बचाएगी। कोविड प्रोटोकॉल के पालन में कोई लापरवाही न करें।
सवाल: कोरोना कंट्रोल के लिए प्रशासन की क्या कार्य योजना है।
जवाब: मंडल में टीटीटी (टेस्ट, ट्रेस और ट्रैकिंग) पर फोकस रहेगा।
सवाल: समारोह में 100 से 200 लोग आ सकते हैं, ज्यादा होने पर क्या करेंगे।
जवाब: निश्चित सीमा से अधिक लोग इकठ्ठा होने पर कार्रवाई की जाएगी।
सवाल: पंचायत चुनाव, मतदान, मतगणना में भीड़ नियंत्रण कैसे होगा।
जवाब: आयोग के निर्देश पर चुनाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल बना हुआ है।
सवाल: मरीजों के लिए उपचार की क्या नई व्यवस्थाएं की गई है।
जवाब: डेडीकेटेड हॉस्पिटल फिर शुरू हो गए हैं। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।
सवाल: कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कैसे कराएंगे।
जवाब: सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट दिशा- निर्देश दिए गए हैं।
(जवाब मंडलायुक्त अमित गुप्ता के)