फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University declared B.Ed exam 2019

बीएड और विधि परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 25 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 22 May 2019 02:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 May 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University declared B.Ed exam 2019
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विधि और बीएड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीएड की परीक्षा आठ जून से और विधि की परीक्षाएं चार जून से शुरू होंगी। 26 जून को परीक्षाएं संपन्न होंगी। 
विज्ञापन


परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के आवेदन 25 मई तक स्वीकार किए जाएंगे। 25 मई के बाद आवेदन पर एक हजार रुपये विलंब शुल्क लगेगा। बीएड के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा का समय दोपहर 03:00 से शाम 06:00 बजे तक है। प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों की पहले दिन की परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी। एलएलबी और बीएएलएलबी के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधि के छात्र-छात्राएं मांग कर रहे थे कि परीक्षा कार्यक्रम जारी होने और परीक्षा के बीच कम से कम 10 दिन का अंतराल होना चाहिए, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बात का ध्यान रखा है।

वहीं, बीएड की परीक्षाएं पहले होनी थी, पाठ्यक्रम पूरा न होने के चलते तिथि आगे बढ़ाई गई थी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर डाल दिया गया है। छात्र-छात्राएं देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed