फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University  date was extended thrice yet 63 thousand seats remained vacant

Agra University: तीन बार बढ़ाई तिथि, फिर भी खाली रह गईं 63 हजार सीटें; फिर मिल सकता है मौका

Fri, 10 Oct 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 11:42 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सरकारी और एडेड कॉलेजों में लगभग सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं निजी कॉलेजों से 40 फीसदी सीट रिक्त हैं। 
 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University  date was extended thrice yet 63 thousand seats remained vacant
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में तीन बार तिथि बढ़ाने पर भी 63 हजार सीटें रिक्त रह गई हैं। इनमें सबसे ज्यादा निजी कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। सरकारी और एडेड कॉलेजों में लगभग सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में 2.50 लाख सीटें हैं। इनमें से 1.87 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण हो गया है, बाकी की करीब 63 सीटें रिक्त रह गई हैं। छात्रों की मांग को देखते हुए तीन बार तिथि बढ़ाई है। सीटें खाली रहने पर निजी कॉलेज एसोसिएशन की मांग पर 7 अक्तूबर तक मौका दिया। इसके बाद भी सीटें नहीं भरी गईं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों, सरकारी और एडेड कॉलेज में सीटें लगभग फुल हो गई हैं। कई कॉलेजों में तो 33 फीसदी सीटें और बढ़ानी पड़ी हैं। निजी कॉलेजों में सीटें ज्यादा रिक्त रह गई हैं, इनमें विभिन्न पाठ्यक्रमों में करीब 40 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


वेब पंजीकरण बढ़ाने के लिए कुलपति को लिखा पत्र
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने बताया कि आगरा मंडल में नए विश्वविद्यालय खुलने से कॉलेजों की सीटों पर असर पड़ रहा है। इससे सीटें रिक्त रह गई हैं। अभी निजी कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में करीब 40 फीसदी सीटें खाली हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर एक बार और तिथि बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed