{"_id":"5c7635a8bdec22271a77cb51","slug":"dr-bhim-rao-ambedkar-university-agra-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: एक मार्च से परीक्षा, विश्वविद्यालय ने न घोषित किए केंद्र, न बांटे प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: एक मार्च से परीक्षा, विश्वविद्यालय ने न घोषित किए केंद्र, न बांटे प्रवेश पत्र
Wed, 27 Feb 2019 12:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्र नहीं तय कर पाया है। केंद्रों की सूची नहीं सार्वजनिक की गई है। तैयारियां अधूरी हैं।
परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी करने के बाद कॉलेजों से आपत्तियां ली गईं। उम्मीद थी कि मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में केंद्रों के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी। ऐसा नहीं हो सका। बैठक में परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश को परीक्षा केंद्र तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इधर, अभी तक अधिकतर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं संपन्न हो पाई हैं। इस सत्र में वार्षिक परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराने की योजना थी।

40 कॉलेज इस वर्ष केंद्र नहीं बनेंगे
इस संबंध में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि 10 मार्च से पहले छोटी-छोटी परीक्षाएं हैं। परीक्षा केंद्रों पर काम चल रहा है, इसे समय से जारी कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने 40 कॉलेजों को चालू सत्र की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाए जाने का निर्णय लिया है। ये नकल से संबंधित हैं। 15 ऐसे कॉलेज जो जांच के दायरे में हैं, उनको भी केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिन कॉलेजों में आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं, उनको भी केंद्रों की सूची से बाहर रखा जाएगा।
वायुसेना के पराक्रम को प्रमाण किया
परीक्षा समिति की बैठक में वायुसेना के पराक्रम को प्रणाम किया गया। केंद्र सरकार के कदम की सराहना की गई। पाकिस्तान में घुसकर आतंकी प्रशिक्षण केंद्र को तहस-नहस किए जाने पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।