फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPRO returned the original complaint

Agra News: डीपीआरओ ने मूल शिकायत वापस लौटाई

Tue, 20 Aug 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
DPRO returned the original complaint
मैनपुरी।
विज्ञापन


विकासखंड सुल्तानगंज की ग्रामसभा सहारा में विकास कार्य के नाम पर घोटाले की शिकायत डीपीआरओ ने शिकायतकर्ता को लौटा दी है। डीपीआरओ के पत्र में शिकायत के साथ शपथ पत्र नहीं दिए जाने की बात कही गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता के पत्र पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

ग्रामसभा सहारा के गांव कुंजलपुर के दलवीर सिंह ने डीपीआरओ से ग्रामसभा में विकास कार्य के नाम पर आठ लाख से अधिक का घोटाले की शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर 28 जून 2024 को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में शिकायत करके घोटाले की जांच कराने की मांग की। उप मुख्यमंत्री ने 29 जून को शिकायत पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजने के साथ ही शिकायकर्ता को सूचना भी भेज दी। डीपीआरओ ने 5 अगस्त 2024 को मूल शिकायत को शिकायतकर्ता दलवीर सिंह को लौटा दिया। शिकायतकर्ता को भेजे गए पत्र में कहा है कि शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने शपथपत्र जमा नहीं किया है। जबकि पंचायती राज अधिनियम के तहत शिकायत के साथ शिकायकर्ता को शपथपत्र भी जमा करना चाहिए। शिकायत के साथ शपथपत्र जमा नहीं करने से अब शिकायत की जांच लटक गई है।
विज्ञापन






ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य में धांधली अथवा घोटाले की शिकायत के साथ शिकायत करने वाले को शपथपत्र देना जरूरी है। शिकायत के साथ शपथपत्र नहीं होने के कारण मूल शिकायत को शिकायतकर्ता को लौटाया गया है। - तुलसीराम विश्वकर्मा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed