फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Donald Trump India Visit: Donald Trump Taj Mahal Visit live update

ट्रंप के दीदार-ए-ताज में न पड़े खलल, इसलिए बंदरों को भगाने के लिए तैनात रहे लंगूर

Mon, 24 Feb 2020 06:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump India Visit: Donald Trump Taj Mahal Visit live update
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो तैनात - फोटो : Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया संग सोमवार शाम को आगरा पहुंचे। यहां ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया, वहीं उनकी सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही।  
विज्ञापन




ट्रंप के ताज के दीदार के दौरान कोई भी ऐसी घटना न हो, जिससे नकारात्मक संदेश जाए। इसके लिए सुबह से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पसीना बहाते दिखे। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानो ने पैदल मार्च किया। हर अजनबी की तलाशी हुई। 
विज्ञापन

आवारा कुत्तों को पकड़ा गया

Donald Trump India Visit: Donald Trump Taj Mahal Visit live update
आवारा कुत्तों को पकड़ते कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala

बेसहारा पशुओं और आवारा स्वानों को भी पकड़ने के लिए सुबह से अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने ताजमहल के आसपास कई स्वानों को पकड़ा है। वहीं ताजमहल पर बंदरों को भगाने के लिए पांच लूंगरों को तैनात किया गया।  

बंदूर भगाने को तैनात किए पांच लंगूर

ताजमहल पर दो लंगूर तैनात किए गए। एक ताज के बाहर लगाया गया। दो रास्ते में। इस तरह कुल पांच लंगूर लगाए गए। हालांकि ट्रंप के भ्रमण के दौरान ताज में बंदर दिखाई नहीं दिए।  

छत ही नहीं, पेड़ों पर भी पुलिस तैनात 

ट्रंप की सुरक्षा के लिए रूफ टॉप ड्यूटी के साथ ट्री ड्यूटी भी लगाई गई। 150 पुलिसकर्मी पेड़ों पर तैनात किए गए। ये पेड़ रूट के दोनों ओर हैं। इतना ही नहीं। झाड़ियों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed