ट्रंप के दीदार-ए-ताज में न पड़े खलल, इसलिए बंदरों को भगाने के लिए तैनात रहे लंगूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रंप के ताज के दीदार के दौरान कोई भी ऐसी घटना न हो, जिससे नकारात्मक संदेश जाए। इसके लिए सुबह से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पसीना बहाते दिखे। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानो ने पैदल मार्च किया। हर अजनबी की तलाशी हुई।
आवारा कुत्तों को पकड़ा गया
बेसहारा पशुओं और आवारा स्वानों को भी पकड़ने के लिए सुबह से अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने ताजमहल के आसपास कई स्वानों को पकड़ा है। वहीं ताजमहल पर बंदरों को भगाने के लिए पांच लूंगरों को तैनात किया गया।
बंदूर भगाने को तैनात किए पांच लंगूर
ताजमहल पर दो लंगूर तैनात किए गए। एक ताज के बाहर लगाया गया। दो रास्ते में। इस तरह कुल पांच लंगूर लगाए गए। हालांकि ट्रंप के भ्रमण के दौरान ताज में बंदर दिखाई नहीं दिए।
छत ही नहीं, पेड़ों पर भी पुलिस तैनात
ट्रंप की सुरक्षा के लिए रूफ टॉप ड्यूटी के साथ ट्री ड्यूटी भी लगाई गई। 150 पुलिसकर्मी पेड़ों पर तैनात किए गए। ये पेड़ रूट के दोनों ओर हैं। इतना ही नहीं। झाड़ियों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए।