{"_id":"5e5380688ebc3ef3ac75d9f4","slug":"donald-trump-melania-will-come-to-taj-mahal-with-make-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trump India Visit: ताजमहल में मेकअप करके आएंगे ट्रंप-मेलानिया, विशाल दर्पण लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trump India Visit: ताजमहल में मेकअप करके आएंगे ट्रंप-मेलानिया, विशाल दर्पण लाया गया
Mon, 24 Feb 2020 01:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:23 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ उनकी मेकअप टीम भी आगरा आ रही है। ताजमहल के दीदार से पहले सज-संवरकर आएंगे।
विज्ञापन
पत्नी मेलानिया संग ताज का दीदार करेंगे ट्रंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया भर की निगाहें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर हैं। यहां मोहब्बत की निशानी ताजमहल में वो डायना सीट पर जब बैठेंगे, तब उनकी और उनकी पत्नी के बीच घनिष्ठता पर लोगों की नजरें रहेंगी।
ताजमहल में सोमवार का दिन सिर्फ ट्रंप और मेलानिया के नाम होगा। सुबह साढ़े 11 बजे तक ही आम पर्यटकों को प्रवेश मिला। दोपहर 12 बजे के बाद आम सैलानियों के लिए ताजमहल बंद कर दिया गया है।
ट्रंप और मेलानिया जैसे ही ताज में दाखिल होंगे, वैसे ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव हो जाएंगे। ताज तक वो अमेरिकी अफसरों, एनएसजी कमांडो की सुरक्षा में आएंगे। अमेरिकी स्नाइपर भी पहुंच गए हैं।

ताज में 200 जवान रहेंगे
गोल्फ कार्ट पर रखा दर्पण
- फोटो : Amar Ujala
सुरक्षा जवानों की संख्या एक हजार से ज्यादा है, लेकिन ताज के अंदर लगभग 200 ही दाखिल होंगे। हालांकि बाकी ताज के बाहर ही घेरा बनाए रहेंगे। ताज के अंदर सुरक्षाकर्मी कुछ दूरी पर होंगे। वहां न कोई और जा पाएगा और न ही उस ओर देख पाएगा।
सुरक्षाकर्मियों को यह भी हिदायत दी गई है कि वह अपनी ड्यूटी पर ही ध्यान रखें। खुफिया एजेंट भी तैनात रहेंगे लेकिन ये दीवारों, खंभों जैसी चीजों से अपनी उपस्थिति को छिपाए रहेंगे। इंतजाम इस तरह से किए गए कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत भी रहे और दीदार ए ताज में ट्रंप दंपती को कोई खलल महसूस न हो।
ट्रंप दंपती ताज में डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचवाएंगे। इसके लिए डायना सीट को ठंडा रखा जाएगा। धूप तेज होते ही उस पर पानी छिड़का जाता रहेगा।

दक्षिणी गेट पर छत पर नहीं जाएगा कोई
दूरबीन से निगरानी करता पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
ट्रंप के ताजमहल दौरे को देखते हुए सुरक्षा बेहद सख्त की गई है। ताजमहल के दक्षिणी गेट की ओर ताजगंज में सभी भवन स्वामियों को हिदायत दी गई है कि दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को ट्रंप के ताज से जाने तक कोई भी छत पर नहीं जाएगा।
ताजगंज में हर छत पर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। ताजगंज के होटल संचालकों ने पर्यटकों के लिए नोटिस लगा दिए हैं और व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें छत पर जाने से रोका जा रहा है।
ताजगंज में हर छत पर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। ताजगंज के होटल संचालकों ने पर्यटकों के लिए नोटिस लगा दिए हैं और व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें छत पर जाने से रोका जा रहा है।