फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs Roam Near ICU in Agra’s SN Medical College Three Caught After Viral Video

गजब का हाल: आईसीयू तक पहुंच गया कुत्ता! एसएन मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भी घूमते मिले; तीन पकड़े गए

Sat, 07 Mar 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 10:35 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू के गेट तक कुत्ता पहुंचने का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। परिसर से तीन कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजा गया और बाकी को पकड़ने के लिए जाल भी लगाया गया।

विज्ञापन
Dogs Roam Near ICU in Agra’s SN Medical College Three Caught After Viral Video
नगर निगम की टीम ने पकड़े कुत्ते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू के गेट तक कुत्ता पहुंचने का वीडियो वायरल होने पर नगर निगम की टीम कॉलेज पहुंची। यहां पर वार्ड में घूम रहे तीन कुत्तों को पकड़ा है। कुत्ता पकड़ने के लिए सर्जरी विभाग के पास जाल भी रखा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम एसएन कॉलेज भेजी थी। टीम ने तीन कुत्तों को पकड़ा हैं। इनको एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में पहुंचा दिया है। एसएन कॉलेज परिसर में कुत्तों को पकड़ने के लिए एक जाल भी लगाया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सर्जरी विभाग का एक गेट गार्ड की गलती से खुला रह गया था, इसको भगाते वक्त किसी ने वीडियो बनाकर गलत मंशा से वायरल कर दिया।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने अब तक एसएन परिसर से 40 कुत्तों को पकड़ चुकी है। सर्जरी विभाग के पास नगर निगम की टीम ने जाल लगाया है। इसमें कृत्रिम हड्डी रखी गई है, जिसे देखकर कुत्ता अंदर आए और जाल बंद हो जाएगा। इसकी सूचना नगर निगम को तत्काल दे दी जाएगी, जिस पर वह कुत्ते को यहां से लेकर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed