फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dog died who living in Hariparvat police station of Agra for fourteen years

Agra: पहरेदार भूरा की थम गईं सांसें, थानेदार के साथ रोया पूरा थाना...14 वर्षों की सक्रियता से कांपते थे अपराधी

Thu, 28 Dec 2023 02:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 02:33 PM IST
सार

आगरा में हरीपर्वत थाने के पहरेदार भूरा की सांसें थम गईं। थानेदार के साथ-साथ थाने में तैनात सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। 14 वर्षों से वह थाने में रह रहा था। उसकी सक्रियता से अपराधी कांपते थे। 

विज्ञापन
Dog died who living in Hariparvat police station of Agra for fourteen years
Agra: पहरेदार भूरा की थम गईं सांसें, थानेदार के साथ रोया पूरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के हरीपर्वत थाने में 'वो हर पल पहरेदारी करता था। हवालात हो या फिर मुंशी कार्यालय, सभी में चहलकदमी करता रहता था। छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक के साथ घूमता'। यही वजह थी कि 14 साल से कुत्ता भूरा पुलिसकर्मियों का दुलारा बना हुआ था। बृहस्पतिवार को जब उसकी सांसें थमी तो हर पुलिसकर्मी की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन


दरअसल, थाना हरी पर्वत में 14 साल से एक कुत्ता रह रहा था। वर्षों पहले थाना प्रभारी ने उनका नामकरण भी कर दिया था। थाने में भूरा को कहीं भी जाने की इजाजत थी। अधिकारी भी आते थे तो वह भाग कर उनका सलाम करता था। इस वजह से अधिकारियों ने भी उसे थाने में ही रहने की अनुमति दे रखी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: गैस कटर गैंग ने लूट की वारदातों को दिया अंजाम, फुटेज लेकर 16 किमी घूमी पुलिस... नहीं लगा पाई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि चौराहे पर तेज रफ्तार कार निकली। उसने भूरा को टक्कर मार दी। भूरा भाग कर थाना कार्यालय में आया। इसके बाद उसकी सांसे थम गईं। जब इस बारे में पुलिसकर्मियों को पता चला तो सभी के आंसू बहने लगे। गमगीन माहौल में कुत्ते का पालीवाल पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed