फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police roamed for 16 km with footage To find out incidents of robbery in Agra but could not find any clue

UP: गैस कटर गैंग ने लूट की वारदातों को दिया अंजाम, फुटेज लेकर 16 किमी घूमी पुलिस... नहीं लगा पाई सुराग

Thu, 28 Dec 2023 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 12:31 PM IST
सार

आगरा में गैस कटर गैंग ने लूट की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस घटना की फुटेज लेकर 16 किमी तक घूमी लेकिन सुराग नहीं लगा पाई। 

विज्ञापन
police roamed for 16 km with footage To find out incidents of robbery in Agra but could not find any clue
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गैस कटर गैंग ने दो वारदात को अंजाम दिया। आवास विकास कॉलोनी में पूर्व नगर आयुक्त और पश्चिमपुरी में सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी के घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लूट की। बदमाशों के फुटेज लेकर पुलिस करीब 16 किलोमीटर तक घूमी लेकिन सुराग हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


पहली वारदात 22 दिसंबर को हुई थी। पूर्व एयरफोर्स कर्मी मनीष मसीह के घर में घुस गए थे। गैस कटर से ताला काटा। 24 दिसंबर को दूसरी वारदात हुई। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर एक में पूर्व नगर आयुक्त केएम लाल के घर में लूटपाट की। बदमाश जंगला काटकर घुसे थे। 

विज्ञापन

बंधक बनाकर लूट की

साले को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात और मोबाइल लूटकर ले गए। इस घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले। दो बाइक पर चार बदमाश वारदात करने आए थे। इनमें से एक के पास गिटार वाला बैग था। पुलिस ने लूट की घटना में चोरी के मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि बदमाशों के बैग में गैस कटर होगा। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। बदमाश बिचपुरी होते हुए मलपुरा होकर रोहता नहर तक गए। इसके बाद फुटेज नहीं मिले। अब पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगी है।

जानकारी जुटा रही पुलिस

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी को लगाया गया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। देहात के बदमाशों पर शक है। जेल से जमानत पर रिहा बदमाशों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed