फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dog Bite Nine Year Old Girl Died After Three Months

श्वान के काटने से नौ वर्षीय बालिका की मौत, परिवार का आरोप, नहीं लगा अस्पताल में टीका

Fri, 10 Apr 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Apr 2020 12:04 AM IST
सार

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी बोले मामले की कराएंगे जांच

विज्ञापन
Dog Bite Nine Year Old Girl Died After Three Months
मृतका कोमल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला घनी में श्वान के काटने से बालिका की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं मिलने के कारण बालिका की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को इस मामले में बालिका की मां ने थाने में इसकी शिकायत दी है। 
विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के नगला घनी निवासी नरेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नगर के मोहल्ला सुजरई में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी नौ वर्षीय बेटी कोमल को तीन महीने पहले एक श्वान ने काट लिया था। परिजनों के अनुसार, वे कोमल को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन वैक्सीन नहीं मिली।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वे बाजार से भी एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं खरीद सके। इसके बाद चार अप्रैल की दोपहर में बालिका कोमल के पेट में दर्द हुआ तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि इसके बाद भी वह ठीक नहीं हुई और उसकी हालत बिगड़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अप्रैल को दोपहर में कोमल ने दम तोड़ दिया। मां पुष्पा देवी का आरोप है कि एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं मिलने के कारण कोमल की मौत हुई है। मां पुष्पा देवी ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

मामले की जांच कराई जाएगी। अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन क्यों नहीं था? यदि नहीं था तो चिकित्साधिकारी ने मांग क्यों नहीं की? यह भी पता लगाया जाएगा कि बालिका अस्पताल पहुंची थी कि नहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed