{"_id":"2c8e134804efd66431585862c884459c","slug":"doctors-in-nine-and-flu-symptoms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर समेत नौ और में स्वाइन फ्लू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर समेत नौ और में स्वाइन फ्लू के लक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान गिरने से एक बार फिर स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को एसएन मेडिकल कालेज के हड्डी रोग विभाग के एक डाक्टर समेत नौ मरीजों में इसके लक्षण मिले। वहीं दिल्ली से जलेसर के एक पांच साल के बच्चे की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। नेगेटिव आने से चिकित्सकाें ने राहत की सांस ली। बच्चा डिस्चार्ज हो चुका है।
आगरा की बात करें तो इसमें हड्डी रोग विभाग के एक डाक्टर का भी सैंपल लिया है।
नौ संदिग्ध मरीजाें में मथुरा का चार माह का बच्चा, एटा के दो युवक, आगरा, खंदौली निवासी बुजुर्ग महिला, सिकंदरा का ढाई माह का मासूम, खंदारी निवासी बुजुर्ग और दयालबाग का युवक शामिल है। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट लेकर यह सभी एसएन मेडिकल कालेज पहुंचे। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति पर इलाज शुरू कर दिया गया। दो शिशु समेत चार को एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल नोडल प्रभारी डा. एसके सिंह ने बताया कि अब तक 109 मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 21 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 14 की रिपोर्ट निगेटिव है।