फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor kept a five day old newborn in sunlight In Mainpur she died

डॉक्टर की जानलेवा सलाह: पांच दिन की नवजात बच्ची को धूप में रखने को कहा, आधे घंटे तक रखने के बाद हो गई मौत

Thu, 16 May 2024 07:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 May 2024 07:40 PM IST
सार

परिजन के अनुसार 11 बजकर 10 मिनट पर बच्ची को धूप में रखा गया और करीब 11:50 बजे धूप से उठाकर नीचे लाया गया। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Doctor kept a five day old newborn in sunlight In Mainpur she died
नवजात के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की सलाह पर धूप में रखे गए पांच दिन के मासूम की तेज धूप के चलते मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर पर गलत सलाह देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मामला शहर के राधा रमन रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल का है। थाना घिरोर क्षेत्र गांव भुगाई निवासी विमलेश की पत्नी रीता देवी ने पांच दिन पहले यहां एक बच्ची को ऑपरेशन से जन्म दिया था। बच्ची को बुधवार को कुछ दिक्कत हुई तो हॉस्पिटल में मौजूद एक डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल की छत पर आधा घंटे तक धूप में रखने की सलाह दे दी। परिजन के अनुसार 11 बजकर 10 मिनट पर बच्ची को धूप में रखा गया और करीब 11:50 बजे धूप से उठाकर नीचे लाया गया। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल से भाग गया। परिजन ने यहां बच्ची की मौत को लेकर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां को भी अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। बच्ची के साथ मौजूद तीमारदार पप्पू ने बताया कि डॉक्टर की गलत सलाह के चलते बच्ची की मौत हुई है। पांच दिन की मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं लोग निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

बच्ची की मौत की जानकारी मिली है। अगर आरोप सही है तो घोर लापरवाही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed