फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do yoga, stay healthy, the slogan has been raised

करो योग रहो निरोग का नारा रहा बुलंद

Tue, 21 Jun 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Do yoga, stay healthy, the slogan has been raised
कासगंज जिला स्टेडियम में योग शिविर में योग करतीं महिलाएं - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को हजारों की संख्या में लोगों ने अलग अलग स्थानों पर योगाभ्यास किया। जिले का मुख्य कार्यक्रम जिला स्टेडियम में किया गया। जहां 5000 से अधिक लोगों ने एक साथ योगा किया। करो योग रहो निरोग का नारा इन कार्यक्रमों में बुलंद होता रहा। योग कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी सीईओ यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है। योग से हमें मानसिक शांति, आत्म विश्वास, मनोबल, संयम, और सहन शक्ति मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नोडल अधिकारी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पतंजलि योग पीठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी, पतंजलि समिति के जिला प्रभारी डॉ. नरेश नंदन ने स्टेडियम में योगाभ्यास एवं प्रणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने कहा कि योग द्वारा हर व्यक्ति अपनी प्राण शक्ति को मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन

योग दिवस हमें बताता है कि व्यक्ति को सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए, नियम, संयम को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देना चाहिए तभी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। योगासनों में कॉमन योग प्रोटोकॉल में ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं श्वासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया है। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। एक घंटे के योगाभ्यास, प्राणायाम के पश्चात योग कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान एसडीएम पंकज कुमार सिंह, बीएसए राजीव यादव, जिला समन्वयक बीके सिंह, सीओ दीप कुमार पंत, डीपीआरओ देवेंद्र सिंह, डीआईओएस एसपी सिंह, जयंत गुप्ता आदि रहे।
लाल चंदन का पौध देकर अतिथियों का किया सम्मान
शासन के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी को हर्षिता माथुर ने लाल चंदन का पौध देकर सम्मानित किया। सदर विधायक को अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने लाल चंदन का पौध दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को सीडीओ ने लाल चंदन के पौध देकर सम्मानित किया। पतंजलि पीठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेसी चतुर्वेदी एवं जिला प्रभारी डॉ. नरेश नंदन ने योग पट्टिकाएं आगंतुक अतिथियों को पहनाईं और बैज लगाकर सम्मानित किया।
जनपद न्यायालय के मैदान में अधिकारियों ने योग किया
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय येाग दिवस पर जनपद न्यायालय परिसर के मैदान में न्यायिक अधिकारियों ने योग किया। जनपद न्यायाधीश दिवेश चंद्र सामंत ने कहा कि योगाभ्यास और क्रियाओं के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है। प्रतिदिन योग करने वाला व्यक्ति एक स्वस्थ जीवन जी सकता है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रमेश सिंह ने भी योग, प्राणायाम को जरूरी बताते हुए लाभ गिनाए। योग कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक कर्मियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जिला कारागार में बंदियों को योग करने का दिलाया संकल्प
कासगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह ने कहा कि योग मानवता के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग का मतलब है जोड़ना। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आर्ट ऑफ लिविंग के योग कार्यक्रम में बोल रहे थे। विधिक प्राधिकरण की सचिव नितिशा सिंह ने भी योग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। योग शिक्षक राकेश अग्रवाल ने भी योग करने का संकल्प बंदियों को दिलाया। योग शिक्षक सरोज अग्रवाल एवं वैभव अग्रवाल ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पैनल अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed