{"_id":"5ec421e68ebc3e908d604aad","slug":"dm-took-meeting-with-muslim-community-over-eid-preparations-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मुस्लिम समाज ने की ईद पर ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मुस्लिम समाज ने की ईद पर ईदगाह और जामा मस्जिद में नमाज की मांग
Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
ईद को लेकर प्रशासन ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ईद और जुमा-अलविदा को लेकर सर्किट हाउस में मंगलवार को प्रशासन की मुस्लिम समाज के लोगों के साथ एक बैठक हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सभी लोगों को इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए धन्यवाद किया। बैठक में मुस्लिम मोहल्लों में पानी-बिजली की व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने ईद की नमाज ईदगाह और जामा मस्जिद में पढ़ने की मांग करते हुए मुस्लिम बस्तियों को सैनिटाइज करने की बात कहीं। वहीं ईद पर मीट की दुकान खोलने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
समी अघाई ने गरीबों को राशन किट उपलब्ध कराने की मांग की। असलम कुरैशी ने सभी मुस्लिम मोहल्लों में लाइट व पानी की व्यवस्था और ठीक कराने की मांग की। बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी ने सभी को आश्वस्त करते हुए शासन द्वारा भेजी गई गाइडलाइन का पालन करने की बात की।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से मलिक अजीम, हाजी बिलाल, इरफान सलीम, मुबारक हुसैन, नदीम नूर, इरफान कुरैशी, शरीफ काले, अदनान कुरैशी, शब्बीर अब्बास, मसरूर कुरैशी, अमजद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।