फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM sir, there is neither medicine nor water here

डीएम साहब, यहां न तो दवा है, न ही पानी

Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
DM sir, there is neither medicine nor water here
मैनपुरी। डीएम साहब, आप ही कुछ करिए, यहां न तो दवा है और न ही पानी है। मेरी सांस रुक रही है। भइया मुझे यहां से निकालो। यह बात कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज कह रहा है, जिसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मरीज ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। भर्ती मरीज का ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

कोविड लेवल टू अस्पताल में सोमवार की रात भर्ती किशनी निवासी पूर्व सैनिक अनिरुद्ध का ऑडियो और वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मरीज कह रहा है कि उसकी सांस थम रही है। कोई कुछ सुनने वाला नहीं है। रात से अभी तक ऑक्सीजन के अलावा उसे कोई दवाई नहीं दी गई है। मरीज ने कहा कि उसके पास में ही भर्ती एक महिला पानी और दवा के लिए तड़पती रही। वह अपने बेटों को बुलाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुनी और तड़पते-तड़पते उसकी मौत हो गई। मरीज ने डीएम और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने व्यवस्थाओं की सीएमओ से जानकारी ली। डीएम के निर्देश पर पूर्व सैनिक सहित अन्य मरीजों को बेहतर उपचार दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिक की हालत अब ठीक है। उन्हें समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed