फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IAS Medha Rupam suddenly reached Kasturba Gandhi Vidyalaya ate food sitting on ground with students

यूपी न्यूज: IAS मेधा रूपम अचानक पहुंचीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय, छात्राओं के साथ जमीन पर बैठ खाया खाना

Fri, 29 Nov 2024 02:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 29 Nov 2024 02:15 PM IST
सार

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गुरुवरा को स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर खाने का स्वाद लिया। उनके साथ ग्रुप फ़ोटो लेकर एक अनोखा पल बनाया। इस पहल से न केवल बच्चों का उत्साह बढ़ा, बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ कि खाने की गुणवत्ता को समय-समय पर परखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
IAS Medha Rupam suddenly reached Kasturba Gandhi Vidyalaya ate food sitting on ground with students
जिलाधिकारी मेधा रूपम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अमांपुर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा की बालिकाओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और गुणवत्ता को परखा। वहीं प्रयोग किए जाने वाले मसालों के पैकेट चैक किए। एक्सपाइरी डेट का परीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम के खाने को बेहतर बनाने और मीनू के अनुसार बच्चों को खाना खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में चल रहे भवन निर्माण के कार्य पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मेधा रूपम भवन निर्माण के कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आईं। कार्य की प्रगति धीमी पाई गई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्माण की व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कंप्यूटर खराब पाया गया। स्मार्ट बोर्ड भी खराब था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सीसीटीवी व शौचालय भी चैक किए। उन्होंने बीएसए को तत्काल खामियां दूर कराने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम सहावर को निर्माण की गुणवत्ता की सैंपलिंग कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से बातचीत की। बालिकाओं ने कहा कि कस्तूरबा की वार्डन सुबह 4 बजे सभी बच्चों को उठाती हैं और पढ़ाई कराती हैं। यह जानकर उन्होंने खुशी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed