{"_id":"614f22048ebc3e041e6fdcd3","slug":"dm-interacted-with-patients-know-how-mainpuri-news-agr509010992","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने मरीजों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने मरीजों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर वार्डों का भ्रमण किया। बेड पर पहुंचकर मरीजों से बात की और डॉक्टरों से मरीज के उपचार के बारे में जानकार ली। डीएम ने मरीजों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।
शनिवार को दो बजे जिला अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी ने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल, सर्जिकल, आयुष्मान, बाल रोग वार्ड, द्वितीय तल के वार्ड संख्या एक से छह का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ को आदेशित किया कि ड्यूटी के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों की उचित देखभाल करें। मुख्य चिकित्साधीक्षक भ्रमणशील रहकर मरीजों से संवाद करें। डीएम ने मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य में सुधार के साथ उत्साह बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषिप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
----
खराब पंखा सही कराया
जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान एक वार्ड में पंखा खराब मिला। डीएम ने अपने सामने ही सीएमएस से मिस्त्री बुलवाकर पंखा ठीक कराया। डीएम ने निर्देश दिए अस्पताल के व्यवस्थापक भी कम से कम तीन बार भ्रमण करें। मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया जाए।