{"_id":"5e99a4d28ebc3e72b75413e2","slug":"dm-etah-wearing-helmet-and-slippers-in-market-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मुनाफाखोरों की पड़ताल को हेलमेट और चप्पल पहन निकले डीएम, दुकानों से की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मुनाफाखोरों की पड़ताल को हेलमेट और चप्पल पहन निकले डीएम, दुकानों से की खरीदारी
Sat, 18 Apr 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:02 AM IST
सार
मेडिकल स्टोर पर सैनिटाइजर, दवा के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन
हेलमेट पहनकर सब्जी मंडी में खरीदारी करते डीएम एटा सुखलाल भारती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी बाजारों में मुनाफाखोरों पर लगाम कसने के लिए खुद कमान संभाले हैं। एटा जनपद में लॉकडाउन के दौरान जनता को होने वाली परेशानियों को जानने के लिए डीएम सुखलाल भारती बाइक पर निकले। बाजारों में हेलमेट और सादा चप्पल पहनकर आम जनता की तरह उन्होंने शहर का भ्रमण किया।
शुक्रवार प्रात: करीब 08:45 बजे आम नागरिक की तरफ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लॉकडाउन का जायजा लेने निकले डीएम ने सब्जी मंडी और परचून का सामान खरीदकर मुनाफाखोरी की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें सब कुछ ठीक मिला।
सूचना कार्यालय के राकेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीएम सबसे पहले सैनिक पड़ाव में लगी सब्जी मण्डी पर पहुंचे और यहां सब्जी, फल आदि की खरीदारी की। बली मोहम्मद चौराहा के समीप अनिल जैन की राशन की दुकान पर भी पहुंचकर राशन वितरण के बारे में पूछताछ की।

Trending Videos
बाजार में आम जनता की तरह जानकारी लेते डीएम एटा
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने पैदल घूमकर किराना बाजार, हाथी गेट, घण्टाघर आदि स्थानों पर दुकानों से आटा, दाल, चीनी, तेल, मसाले आदि आवश्यक वस्तुओं के मूल्य को चेक किया। विभिन्न प्रकार के सामान की खरीदारी कर निर्धारित मूल्य को भी देखा। डीएम ने पाया कि बाजार में वस्तुओं के मूल्य तय कीमत से अधिक नहीं लिए जा रहे हैं।