{"_id":"69a6773d208d759bc90539e1","slug":"dj-dispute-turns-fatal-30-year-old-man-dies-under-suspicious-circumstances-in-kamla-nagar-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली से एक दिन पहले युवक की मौत: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद बिगड़ गई हालत; VIDEO हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से एक दिन पहले युवक की मौत: डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद बिगड़ गई हालत; VIDEO हुआ वायरल
Tue, 03 Mar 2026 11:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:23 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर में युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मारपीट के बाद हालत बिगड़ने और जान जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में 30 वर्षीय हलवाई दीपू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, मृतक दीपू हलवाई का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात को डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस मारपीट में दीपू को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना कमला नगर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है और उसके आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बाद से अनुराग नगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
