फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 31st October or 1st November? Now doubts are completely over brahmins taken the decision

Diwali 2024: दिवाली 31 अक्तूबर या 1 नवंबर? अब संशय कर लें पूरी तरह खत्म, पंडितों ने ले लिया ये निर्णय

Fri, 25 Oct 2024 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 05:46 PM IST
सार

Diwali 2024 Date: दिवाली इस साल कब मनाई जाएगी, 31 अक्तूबर को या फिर एक नवंबर को। इस पर संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि फिरोजाबाद में पंडितों ने बैठक कर निर्णय ले लिया है कि दिवाली किस दिन मनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Diwali 31st October or 1st November? Now doubts are completely over brahmins taken the decision
दिवाली 2024 - फोटो : adobe

विस्तार

Diwali 2024: दिवाली मनाने को लेकर फिरोजाबाद के मंदिरों के महंतों ने नया निर्णय लिया है। महंतों के मुताबिक, 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। अयोध्या, काशी, मथुरा के बाद सुहागनगरी के महंत और ज्योतिषाचार्य ने बृहस्पतिवार को सत्यनारायण मंदिर कृष्णापाड़ा में बैठक की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: घर के अंदर हॉस्पिटल, डेंगू का मरीज...झोलाछाप का ऐसा सिस्टम देख, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रह गई हैरान
विज्ञापन




 

रात्रि व्यापिनी अमावस्या के वजह से ये निर्णय सही 
नगर के ज्योतिषाचार्यों ने दिवाली का त्योहार एक नवंबर के स्थान पर 31 अक्तूबर को मनाए जाने का सामूहिक निर्णय लिया। बैठक में ज्योतिषाचार्य ने कहा कि अयोध्या में 31 अक्तूबर को दिवाली मनाए जाने का फैसला लिया है। इसी तरह काशी, मथुरा, द्वारिका एवं उज्जैन के विद्वानों ने रात्रि व्यापिनी अमावस्या होने के कारण 31 अक्तूबर को दिवाली मनाए जाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें -   UP ByPoll:  अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश यादव की दो टूक, इस लड़ाई में फूफा, न कोई भतीजा...सपा v/s भाजपा की जंग
 

इस प्रथा से सनातन होगा मजबूत 
 उन्होंने देश के सभी सनातनियों से दिवाली का त्योहार 31 अक्तूबर को मनाए जाने का आह्वान किया है। बैठक में बांकेबिहारी मंदिर के महंत पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने कहा कि जब अयोध्या, काशी, मथुरा, द्वारका और उज्जैन के विद्वान दिवाली का त्योहार 31 अक्तूबर को मनाए जाने का निर्णय ले चुके हैं। तो हम सभी लोग उनके निर्णय का सम्मान करते हुए 31 अक्तूबर को ही दिवाली मनाने को सहमत हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन, एक तिथि पर दीपोत्सव का त्योहार मनाने से सनातन एकता मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें -   UP News: बंदर से डरकर भागा मजदूर...आगे इंतजार कर रही थी मौत, हुआ ऐसा हादसा; तड़प-तड़प कर गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed