फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   divya birthday celebration with simplicity

सादगी से मनेगा दिव्य का बर्थ डे

Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
divya birthday celebration with simplicity
‌द‌िव्‍य - फोटो : अमर उजाला आगरा
जिस दिव्य के लिए चार दिन तक शहर भर ने दिन-रात दुआएं कीं, आज उसका जन्म दिन है। अपहर्ताओं की कैद से मुक्त हुआ मासूम आज 26 मार्च को सात साल का हो जाएगा। पहले उसके बर्थ डे पर शानदार जश्न की तैयारी थी। लेकिन बाद में परिवार ने धूम धड़ाके के बजाय सादगी से मनाना तय किया। मदिया कटरा रोड स्थित वार्ष्णेय हाउस में आज दिन भर पूजा-पाठ चलेगा। उसे बदमाशों से मुक्त कराने वाली पुलिस टीम को खास तौर से आमंत्रित किया गया है। 13 मार्च को उसका अपहरण किया गया था। बदमाश उसकी दादी की आंखों के सामने से उसे कोठी से उठाकर ले गए थे। दो करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। उसे पुलिस ने 17 को मुक्त कराया था। उन चार दिनों में शहर भर में दुआएं की गई थी कि वह अपने जन्म दिन 26 मार्च से पहले सकुशल लौट आए। दुआएं कुबूल हुई। आज उसके जन्म दिन पर लोग उसे आशीर्वाद देंगे। उसके पापा प्रतीक वार्ष्णेय ने बताया कि जन्म दिन सादगी से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


काश ! कल हम बिट्टू का जन्मदिन मना पाएं
पांच जनवरी से अपहृत छात्र का कल 15 वां बर्थ डे
 पांच जनवरी से अपहृत बिट्टू का परिवार 27 मार्च नजदीक आते ही आंखों में आंसू लिए पुरानी यादों में खो गया है। कल इस तारीख को उसका 15 वां बर्थ डे है। इन्हें याद आ रहा है कि कैसे हर बार उसके बर्थ डे पर शानदार जश्न होता था। 500-600 मेहमान आते थे। धार्मिक अनुष्ठान कराए जाते थे। लेकिन इस बार घर का चिराग ही न जाने किसकी कैद में है। उसके पिता संजय अग्रवाल को उम्मीद है कि भगवान उनकी प्रार्थना सुनेंगे और आज 26 मार्च को उनका लाल उन्हें मिल जाएगा। वे कहते हैं,  अगर हमारा लाडला लौट आया, तो पूरे शहर को अपनी खुशी में शरीक करेंगे।
विज्ञापन

- गुमराह कर रही पुलिस
बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल का कहना है कि पुलिस अधिकारी शासन को गुमराह कर रहे हैं। कह रहें कि बिट्टू धार्मिक प्रवृति का है, उसकी तलाश मठ मंदिरों में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गलत दिशा में जा रही जांच
संजय अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने पुलिस को कई क्लू दिए हैं, जिनसे घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। लेकिन पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही।
- 80 प्रतिशत अंक आए
बिट्टू सेंट पीटर्स स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। उसके पिता ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उसके 80 प्रतिशत अंक आए हैं। इससे पहले भी बिट्टू पढ़ाई में हमेशा होशियार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed