फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divorce case,amanpur kasganj,amampur kasganj,amapur kasganj,second marriage,nagla bhawani kasganj,wedding news

विवाहित युवक दोबारा कर रहा था शादी; पहली पत्नी पहुंची मौके पर, बवाल

Tue, 11 May 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Divorce case,amanpur kasganj,amampur kasganj,amapur kasganj,second marriage,nagla bhawani kasganj,wedding news
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला भवानी में धोखाधड़ी कर विवाहित युवक के दूसरी शादी करते समय पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने पूरी जानकारी लड़की के पिता को दी। युवक के विवाहित होने की जानकारी मिलने पर शादी वाले घर में खलबली मच गई। युवती के पिता ने युवक के पिता और रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगला भवानी में एक युवती की शादी प्रवीन पुत्र गुलाब सिंह निवासी दहेलिया अलीगंज के साथ 8 मई को हो रही थी। कोरोना प्रोटोकॉल के कारण कम लोगों में शादी के रस्मो-रिवाज किए जा रहे थे। इसी दौरान प्रवीन की पहली पत्नी अपने भाई व अन्य लोगों के साथ नगला भवानी में विवाह स्थल पर पहुंच गईं। महिला ने बताया कि शादी रचा रहा युवक प्रवीन उसका पति है।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सकते में आ गए। शादी की रस्में रोक दी गईं। युवती के पिता ने इस मामले में प्रवीन, उसके पिता गुलाब सिंह व रिश्तेदार किशनवीर के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। पिता ने एफआईआर में कहा है कि प्रवीन व उसके पिता ने धन ऐंठने के लिए धोखाधड़ी करते हुए शादी कर रहा था। शादी तय होने से पहले चार लाख रुपये नकद दे दिए गए हैं। कुल 7 लाख रुपये शादी में तय किए गए। पुलिस ने इस पूरे मामले की एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed