फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divers and temple manager were mistreated at Bateshwar Dham; a drunk and influential youth became enraged when prevented from venturing into deep water; video goes viral.

Agra News: बटेश्वर धाम में गोताखोरों और मंदिर प्रबंधक से बदसलूकी, भारी गहरे पानी में जाने से रोकने पर भड़के नशे में धुत रसूखदार युवक, वीडियो वायरल

Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Divers and temple manager were mistreated at Bateshwar Dham; a drunk and influential youth became enraged when prevented from venturing into deep water; video goes viral.
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में रविवार को यमुना किनारे कलश विसर्जन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत कुछ युवकों ने गहरे पानी में जाने से राेकने पर न सिर्फ गोताखोरों के साथ बदतमीजी की बल्कि मंदिर कार्यालय में घुसकर प्रबंधक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बटेश्वर में यमुना घाट पर कलश विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक नशे की हालत में गहरे पानी की तरफ जाने लगे। घाट पर तैनात गोताखोरों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए जब उन्हें आगे बढ़ने से रोका, तो युवक भड़क गए और गोताखोरों के साथ गाली-गलौज करने लगे। घाट पर हंगामा करने के बाद आरोपी युवक सीधे मंदिर कार्यालय में जा घुसे। वहां उन्होंने मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया के साथ अभद्रता की। खुद को राजनीतिक रसूखदार बताते हुए उन्हें देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने स्थानीय चौकी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed