{"_id":"6038e3e08ebc3ee8ef00afa8","slug":"district-hospital-received-three-lakhs-award-for-better-arrangements-mainpuri-news-agr482299099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर व्यवस्थाओं पर जिला अस्पताल को मिला तीन लाख का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर व्यवस्थाओं पर जिला अस्पताल को मिला तीन लाख का अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ऑपरेशन कायाकल्प 2019-20 के तहत बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये का अवार्ड दिया गया है। अस्पताल की सफलता पर बृहस्पतिवार की देर शाम अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएमएस ने बेहतर कार्य करने वाले 43 कर्मचारियों को सम्मानित किया।
शासन द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाएं पाई गईं। इसके बाद अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड 2019-20 से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के तहत जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में 75 हजार की धनराशि अस्पताल के कर्मचारियों को पारितोषक और पुरस्कार के रूप में वितरित कर दी गई।
सीएमएस डॉ. आरके सागर और डॉ. जीपी शुक्ला ने अस्पताल के कर्मचारियों को पारितोषक और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. अशोक कुमार, आगरा से डॉ. विकास त्यागी, मैनेजर डॉ. वरुणा पूनम, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषिप्रकाश, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
2.25 लाख रुपये से व्यवस्थाओं का होगा सुधार
सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि अवार्ड के रूप में तीन लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जिसमें से 75 हजार की धनराशि खर्च की जा चुकी है। शेष 2.25 लाख रुपये की धनराशि से अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और खामियों को दूर किए जाने का कार्य किया जाएगा।